Posts

Yugoslavian Artist Permits People Do With Her Whatever They Want For 6 Hours

Image
आर्टिस्ट ने 6 घंटे के लिए लोगों को अपने साथ कुछ भी करने की छूट दी मरीना अब्रामोविच एक परफॉरमेंस आर्टिस्ट हैं. यूगोस्लाविया से आती हैं. इनका काम अनोखा है. क्योंकि इनकी परफॉरमेंस में ऐसा नहीं होता कि ये किसी स्टेज पर हों, और बाकी लोग इन्हें देख या सुन रहे हों. इनकी परफॉरमेंस ये ध्यान में रखते हुए की जातीं हैं कि वहां मौजूद सभी लोग इसका हिस्सा हों. कि वो मात्र परफॉरमेंस का भोग न करें, बल्कि खुद भी उसमें भाग लें. मरीना को परफॉर्म करते हुए 30 साल से भी ज्यादा हो गए हैं. परफॉरमेंस आर्ट की दुनिया में इन्हें ‘बड़ी अम्मा’ कहा जाता है. क्योंकि इनकी परफॉरमेंस आपको खुद को टटोलने, अपने दर्द, दुख, अपने शरीर से बात करने पर मजबूर करती है. बिलकुल चुप रहकर की गई इनकी परफॉरमेंस लोगों को खुद से ही परिचित करवाती है. कहते हैं जीवन में मुश्किलें हों तो सबसे सुंदर कला को जन्म मिलता है. सबसे सुंदर कविताएं रची जाती हैं. मरीना के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. मां और पिता में बनती नहीं थी. बचपन में मां खूब पीटा करती थीं. शरीर और दिमाग को इतना कुचला गया, कि उसमें कला के कीटाणुओं ने जन्म ले लिया. बड़े हो...

कई साल तक दर्जनों औरतें गुरमीत से रेप होती रहीं

Image
  ‘महाराज ने मेरे को बांहों में लेते हुए कहा कि हम तुझे दिल से चाहते हैं. तुम्हारे साथ प्यार करना चाहते हैं क्योंकि तुमने हमारे साथ साधु बनते वक्त तन-मन-धन सतगुरु को अर्पण करने को कहा था. सो अब ये तन मन हमारा है.’ जिस ‘महाराज’ की बात ऊपर की गई है, वो रेपिस्ट गुरमीत सिंह है. जो बाबा गुरमीत राम रहीम के नाम से जाना जाता रहा है. ये उसी वायरल हो चुके ख़त का एक हिस्सा है, जो गुरमीत के हाथों सताई गई एक औरत ने साल 2002 में अटल बिहारी वाजपेयी को लिखा था.   बाबा ने साध्वी का रेप किया. सिर्फ इसलिए नहीं कि उसके अंदर ऐसी कामुकता थी जिसे मिटाने का कोई जरिया नहीं था उसके पास या महज इसलिए नहीं कि वो पुरुष था, जिसके नाते वो शारीरिक रूप से कमजोर इंसान का रेप कर सकता था. गुरमीत ने रेप किया, एक बार नहीं, कई लड़कियों का, कई साल तक, कई बार, क्योंकि उसे पता था कि वो ‘बाबा’ है. यानी वो आम इंसान नहीं है. वो उनसे ऊपर है. इसीलिए औरत हो या पुरुष, उसका सबपर हक़ है. बाबा राम-रहीम पहला बाबा नहीं जिसे इस तरह की हरकत के बाद गिरफ्तार किया गया हो. आसाराम, रामपाल, परमानंद–नाम बहुतेरे हैं. और ...